25 July 2026 10:13 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। घर में घुसकर महिला को गंदी गंदी गालियां देने, नाबालिग को पीटने व इब्राहिम को जान से मारने की धमकी देने के मामले में नयाशहर पुलिस ने पांच नामजद सहित 4-5 अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरहान खान, साहिल चौहान, अबूतरब, अरमान खान, अमीन चूनगर आदि पे मुकदमा दर्ज किया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र के डीडू सिपाहियान मोहल्ले का है। जहां 21 जुलाई की रात दस बजे बजे 8-10 युवकों ने इब्राहिम के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। महिला को गंदी गंदी गालियां दी। आरोप है कि नाबालिग के साथ मारपीट भी की।
घटना के वक्त इब्राहिम घर पर नहीं था वरना अनहोनी हो सकती थी। आरोप है आरोपी युवक इब्राहिम को मारने ही आए थे। इब्राहिम के ना मिलने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। वीडियो में गंदी गंदी गालियां, मारने की धमकियां व घर में प्रवेश करते हुए आरोपी साफ दिख रहे हैं। आरोपियों के साथ हथियार भी थे।
परिजनों का कहना है कि आरोपी पिछले दिनों हुई चाकूबाजी की वारदात का बदला लेने के लिए हमला किया। जबकि इब्राहिम का चाकूबाजी की वारदात के आरोपियों से कोई संबंध ही नहीं है। आरोपी इब्राहिम से चाकूबाजों का पता पूछ रहे थे। उसे कुछ पता ही नहीं था। इस पर वो इब्राहिम पर ही हमला करने आ गये।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच में हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि होगी। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
11 September 2025 05:22 PM