14 July 2021 09:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। केंद्र सरकार व राजस्थान सरकार के समस्त कर्मचारियों व पेंशनर्स की चांदी हो गई है। अब इन सभी कर्मचारियों व पेंशनर्स को 17 प्रतिशत की जगह 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा। आज दोपहर केंद्र सरकार ने अपने समस्त कर्मचारियों व पेंशनर्स के डीए व डीआर में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके बाद शाम को अशोक गहलोत सरकार ने भी राजस्थान सरकार के समस्त कर्मचारियों व पेंशनर्स के डीए व डीआर में सीधे 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी।
ऐसा पहली बार हुआ है कि केंद्र सरकार द्वारा मंहगाई भत्ता बढ़ाने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने भी मंहगाई भत्ता बढ़ा दिया हो। बता दें कि केंद्र सरकार ने मंहगाई भत्ते पर रोक लगा रखी थी। ऐसे में कर्मचारियों व पेंशनर्स को पिछली तीन बार का भत्ता नहीं मिला था। इसी तरह राज्य सरकार ने भी मंहगाई भत्ते पर रोक लगा रखी थी।
अब बकाया भत्ता भी मिलेगा। हालांकि बकाया भत्ता पुरानी दर से ही मिलेगा।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
07 March 2023 09:38 AM