05 July 2020 01:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के जनाना अस्पताल का एक और बड़ा कारनामा सामने आया है। मामला कोरोना रिपोर्ट आने तक एक नवजात के शव को करीब दस घंटे तक नर्सरी में रखने से जुड़ा है। दरअसल, 3 जुलाई की रात नौ बजे कलावती स्वामी ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन इस बच्चे की साढ़े तीन घंटे बाद यानी 12:30 बजे मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद इसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसकी रिपोर्ट अगली सुबह दस बजे नेगेटिव आई। लेकिन इस बीच दस घंटे तक नर्सरी के अन्य बच्चों व स्टाफ को संकट में डालकर इस बच्चे का शव नर्सरी में ही रखा गया। बताया जा रहा है कि मोर्चरी अधिकारी ने यह शव लेने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद नर्सरी में ही शव रखना पड़ा। गनीमत रही कि बच्चे की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई, कहीं पॉजिटिव आती तो बड़ी परेशानी पैदा हो जाती। अस्पताल की इस लापरवाही पर अभी तक कोई एक्शन तक नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बात फैलने से पहले ही दबा दी गई।
RELATED ARTICLES
12 July 2021 09:46 PM