09 June 2021 02:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अभी अभी सुमन ट्रेवल की बस ने एक के बाद एक साइकिल सहित चार वाहनों को टक्कर मारी। मामला रानी बाज़ार पुलिया का है। दुर्घटना में साइकिल चालक गंभीर घायल हो गया, उसका सिर फट गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया।
सूत्रों के मुताबिक सुमन ट्रैवल्स की बस पुलिया की तरफ से अस्पताल की ओर आ रही थी। पहले उसने साइकिल वाले को उड़ाया, बाद में स्कॉर्पियो के टक्कर मारी, तीसरी टक्कर अल्टो कार के मारी। अंतिम रूप से नगर निगम के ट्रक से जा भिड़ी। बस चालक मौके से फरार हो गया।
स्कॉर्पियो व कार भी क्षतिग्रस्त हुई। स्कॉर्पियो व कार चालकों ने बमुश्किल स्वयं को व सवारियों को बचाया।
ख़बर लिखने तक मौके पर भीड़ जमा थी। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। देखें फोटो





RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM