19 May 2024 09:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दस जुआरियों को पकड़ा है। थानाधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाल्मीकि बस्ती स्थित प्रकाश नायक के घर दबिश दी थी। जहां ताश के पत्तों पर जुआ खेला जा रहा था। मौके से 1 लाख 25 हजार रुपए बरामद हुए। वहीं दस जुआरी भी मिले।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मणकुमार पुत्र पन्नाराम कुम्हार, एम एम ग्राउंड निवासी 35 वर्षीय शिव पुत्र चांदरतन ब्राह्मण, नत्थूसर गेट निवासी 31 वर्षीय गोपाल पुत्र श्यामलाल वाल्मीकि, छोटा रानीसर बास निवासी 62 वर्षीय सदीक पुत्र फारुख, आउट जस्सूसर गेट निवासी 30 वर्षीय कालूराम पुत्र कानाराम गहलोत, विश्वकर्मा गेट निवासी 31 मांगीलाल पुत्र लक्ष्मण कुम्हार, हाउसिंग बोर्ड, व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी 44 वर्षीय नरेंद्र पुत्र किशन मोची, नत्थूसर गेट निवासी जीतू पुत्र दामोदर वाल्मीकि, एम एम ग्राउंड के पीछे निवासी खेमाराम पुत्र रामेश्वर जाट व धोबी तलाई निवासी आरिफ पुत्र स्माइल खान के रूप में हुई है।
उल्लेखनीय है कि आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशों पर थानाधिकारी विक्रम तिवारी मय टीम ने यह कार्रवाई की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 January 2022 12:26 PM