07 May 2021 03:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के कहर को नज़रअंदाज़ कर कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने वाले चार प्रतिष्ठानों को सीज कर दिया गया है। इनमें से तीन प्रतिष्ठानों को कोटगेट पुलिस की ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीम व नगर निगम ने मिलकर सीज किया है। वहीं एक प्रतिष्ठान एसपी ने सीज किया है।
कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा के अनुसार विशाल मेगामार्ट ने पाबंदी के बावजूद मार्ट खोल रखा था। जिस पर उसे सीज कर दिया गया।
वहीं होटल अंबरवाला में कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही थी, जिस पर उसे सीज किया गया। इसी तरह कोटगेट के पास स्थित गणेश प्रोविजन स्टोर समय सीमा के बाद भी खुला मिला, इसे भी सीज कर दिया गया।
वहीं शीतला गेट के बाहर स्थित मातेश्वरी फूड कॉर्नर में ग्राहक थे। पुलिस के अनुसार यहां ग्राहक फास्टफूड के चटखारे ले रहे थे। इसी दौरान राउंड पर निकली एसपी प्रीति चंद्रा की नजर में आ गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने इसे सीज कर दिया।
बता दें कि कोरोना के कहर से हर रोज जनहानि हो रही है। इस गंभीर परिस्थिति में भी लोग बाज नहीं आ रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
10 September 2020 10:52 PM