14 October 2020 11:22 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की युवती से ढ़ाई साल तक देह शोषण का मामला सामने आया है। गंगाशहर थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया है कि 20 वर्षीय युवती ने खतूरिया कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र मेघराज गहलोत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि दिनेश ने पीड़िता को शादी का वादा किया था।
इसी वादे की आड़ में वह लगातार ढ़ाई साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। लेकिन वह हर वादे से मुकर रहा है। मामला अन्तर्जातीय है। भारद्वाज ने बताया कि मामला गंभीर होने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 376 (2)(एन)भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
17 February 2021 11:11 AM