19 March 2026 11:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में थोड़ी सी बरसात क्या हुई, हर बार की तरह फिर से सार्वजनिक बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई। बीकानेर की मुरलीधर कॉलोनी स्थित परशुराम द्वार के पास करंट लगने से गौवंश की मौत हो गई। गाय के बछड़े की यह मौत प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बताई जा रही है।
गौसेवक अशोक उपाध्याय ने बताया कि बिजली के जिस खंभे से करंट लगा, उससे जुड़े तार खुले पड़े हैं, ऐसे में करंट तो आना ही था।
गौसेवकों ने बिजली कंपनी के अधिकारी को फोन किया तो कहा कि बिजली का खंभा नगर निगम का है। नगर निगम कमिश्नर का फोन नो रिप्लाई आया। ख़बर लिखे जाने तक मौके पर गौसेवक पहुंचे हुए थे।
बता दें कि पिछले बरसाती सीजन में बीकानेर नगरीय क्षेत्र में करंट से मौत की कई घटनाएं हुईं थीं। सार्वजनिक बिजली व्यवस्था को लेकर बिजली कंपनी हो या प्रशासन, लापरवाह ही रहता है। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
27 April 2020 12:09 AM