19 March 2020 08:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से सुरक्षा के लिए कलेक्टरी आदेश पर अस्थाई दुकानें, ठेले, फुटपाथ आदि बंद करवा दिए गए हैं। सदर थानाधिकारी महावीर विश्नोई ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर से लेकर सार्दुलगंज, रतनबिहारी पार्क, जूनागढ़ के समीप सहित पूरे बीकानेर के बाजारों में लगे फास्टफूड के ठेलों, फुटपाथ व अन्य अस्थाई दुकानों में बंद करवाकर अगले आदेश तक ना खोलने के लिए पाबंद कर दिया गया है। वहीं स्थाई दुकानों पर निर्णय भी जल्द आने वाला है। जानकारी के अनुसार कलेक्टर की एसोसिएशन से बात चल रही है।
RELATED ARTICLES
29 January 2022 11:20 PM