27 October 2020 11:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आईपीएल सट्टे पर एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। डीएसटी को मिली सूचना के आधार पर टीम प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह के निर्देशन में एएसआई पर्वतसिंह, कानि धारा सिंह, कानि बिट्टू व कानि पूनम ने सटोरियों के ठिकाने सहित समस्त आसूचना एकत्र की। सूचना की पुष्टि होने पर कोटगेट पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया की टीम ने डीएसटी के सहयोग से चोपड़ा कटला पुलिस चौकी के पास स्थित दुकान में दबिश दी तो अंदर पांच आरोपी आईपीएल पर सट्टा चला रहे थे। मौके से 30 वर्षीय प्रकाश पुत्र जसवंत सिंह माली, 25 वर्षीय कुलदीप पुत्र गोपीराम विश्नोई, 44 वर्षीय जीवन पुत्र मोडाराम माली, 42 वर्षीय अशोक पुत्र मोडाराम माली व 23 वर्षीय लीलाधर पुत्र मोहन राम कुम्हार को दबोच लिया गया। आरोपियों से लाखों के सट्टे का हिसाब व 74400 रूपए नकदी बरामद की गई है। आरोपियों से सट्टे के संबंध में कोटगेट पुलिस पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद थानों सहित अलग अलग टीमें सट्टे व हथियार सहित अवैध धंधों पर लगाम लगाने की ओर आगे बढ़ चुकी है।

.jpeg)



RELATED ARTICLES
18 July 2020 08:24 PM