24 March 2020 01:17 PM

इन वकीलों की मांग ने पकड़ा ज़ोर विधायक-नेता-कार्यकर्ता भी बोले मुख्यमंत्री जी माफ करो!
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से बिगड़े हालातों को देखते हुए बिजली बिल माफ करने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। बीकानेर और जयपुर के दो वकीलों ने सबसे पहले मुख्यमंत्री को ईमेल कर मार्च माह के सभी बिल माफ करने की मांग की थी, जिसके बाद बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी ने भी यह मांग उठाई। वहीं अब और भी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता यह मांग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि सरकार इस मांग पर क्या निर्णय देती है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर के एडवोकेट अनिल सोनी व जयपुर से एडवोकेट दीपक दायमा ने यह मांग की थी। इससे पहले सोनी ने बिल भरवाने की तिथि बढ़ाने की भी मांग की थी, जिसके बाद जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने आदेश जारी कर 21 मार्च के बाद की अंतिम तिथि वाले बिलों की तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
21 August 2020 05:00 PM