26 September 2020 10:41 PM

.jpeg)
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में सफाई की ठेकेदार कंपनी की ठकुराई कम करने में पीबीएम अधीक्षक भी नाकाम साबित हो रहे हैं। पीबीएम में गदंगी का साम्राज्य देखकर हर कोई दुखी है। संभाग ही नहीं तीन राज्यों की उम्मीद पीबीएम की आर्मोर नाम की ये ठेकेदार कंपनी दुर्दशा कर रही है। हाल ही में कलेक्टर के हाथों उद्घाटित हुए पोस्ट कोविड आईसीयू में तीन दिन बाद भी सफाई नहीं की गई है। सूत्रों का कहना है कि इस आईसीयू के इंचार्ज सहित संबंधित अधिकारी व अधीक्षक तक सभी ज़ोर आजमाइश कर चुके मगर आर्मोर किसी की नहीं सुनती। आज जब ख़बरमंडी न्यूज़ का कैमरा आईसीयू तक गया तो उद्घाटन के दौरान फैला कचरा ज्यों का त्यों वहीं दिखा।
.jpeg)

बता दें कि उद्घाटन से पहले भी सफाई को लेकर परेशानी हुई। उस समय कलेक्टर द्वारा उद्घाटन की बात बताने पर भी आर्मोर ने सफाई नहीं करवाई। अंत में थक-हारकर आईसीयू प्रशासन को पांच सौ रुपए खर्च करके सफाईकर्मी बुलाने पड़े। पीबीएम अपनी बेबसी पर बार बार रो रहा है। जबकि टेंडर के नियमों के अनुसार आर्मोर पर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि सबकी रग दबी हुई है। पीबीएम की बदहाली देख जिम्मेदार आंखें मूंद रहे हैं। दावा यहां तक किया जा रहा है कि पीबीएम अधीक्षक आर्मोर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
09 March 2021 11:16 PM