16 October 2026 09:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले जाने व बार बार दुष्कर्म करने के मामले में जेएनवीसी पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पांचू रोड़, ग्राम पंचायत गोविंद नगर, रोड़ा, नोखा थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय नरपतराम उर्फ सेठियो पुत्र मोतीराम मेघवाल के रूप में हुई है। आरोपी दो माह से फरार था। देर रात जैसेलमेर के देवीकोठा से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरारी के दौरान जैसलमेर के एक सोलर प्लांट पर काम कर रहा था।
आरोपी को देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में आसूचना अधिकारी हरफूल सिंह मय टीम ने डिटेन किया।
बता दें कि किसी नाबालिग से प्रेम संबंध रखना, उसे भगा ले जाना, विवाह करना अथवा शारीरिक संबंध कानूनन गंभीर अपराध है। नाबालिग की मर्जी होने पर भी उसके साथ इस तरह के रिश्ते नहीं रखे जा सकते।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM