20 October 2021 01:11 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में महानगरों जैसी ड्राईक्लीन की सुविधा प्रदान करने वाले यू-क्लीन ने देश की दूसरी सर्वश्रेष्ठ ब्रांच होने का गौरव प्राप्त किया है। जेएनवी कॉलोनी मूर्ति सर्किल स्थित यू-क्लीन को कंपनी ने इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर का फ्रेंचाइजी ऑफ द ईयर का खिताब प्रदान किया है। इसके अतिरिक्त बेस्ट मार्केटिंग के लिए दिया जाने वाला ऑनरेबल मेन्शन पुरस्कार भी दिया गया है। मार्केटिंग में यह पुरस्कार बीकानेर यू-क्लीन को लगातार दूसरे वर्ष मिला है।

बता दें कि दो वर्ष पहले बीकानेर में यूक्लीन की फ्रेंचाइजी का शुभारंभ हुआ था। जेएनवी कॉलोनी स्थित इस ब्रांच ने देखते ही देखते पूरे बीकानेर में धूम मचा दी। वजह थी बीकानेर में महानगरों जैसी ड्राईक्लीन की सुविधा देना। दरें भी किफायती रखी गई तो सेवा भी लाजवाब दी गई।
यूक्लीन के सीईओ अरुनाब सिन्हा ने बताया कि यूक्लीन की बीकानेर फ्रेंचाइजी ने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान की, इसलिए उन्हें फ्रेंचाइजी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। देशभर में बीकानेर फ्रेंचाइजी दूसरे स्थान यानी सिल्वर पर रही है। वहीं यूक्लीन बीकानेर ने इस सर्वोच्च पुरस्कार के साथ इस वर्ष भी बेस्ट मार्केटिंग का ऑनरेबल मेंशन जीता है।
यूक्लीन की बीकानेर फ्रेंचाइजी की इस उपलब्धि पर सीईओ अरुनाब सिन्हा ने प्रोपराइटर सुशील गहलोत को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM