20 July 2022 05:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरूवार को बीकानेर नगरीय क्षेत्र को पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि शोभासर के स्वच्छ जल पम्पिंग स्टेशन और रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन पर पम्प मोटर संधारण कार्य करवाने के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरम्मत व संधारण का कार्य होगा। इस वजह से शोभासर जलाशय से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। ऐसे में आज पानी की बचत कर कल की परेशानी से मुक्ति पाई जा सकती है।
RELATED ARTICLES
13 April 2024 09:54 PM