31 December 2020 08:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल हो गया है। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने एक साथ 11 बदलाव कर दिए हैं।
बज्जू, नयाशहर, पांचू, गंगाशहर, जेएनवीसी, कोलायत, सेरूणा व कालू में नये थानाधिकारी लगाए गए हैं। रेंज कार्यालय में तैनात सीआई नरेश कुमार निर्वाण को बज्जू, गोविंद सिंह चारण को लाइन से नयाशहर, सीआई सुरेंद्र कुमार प्रजापत को पांचू, सीआई राणीदान उज्जवल को जेएनवीसी से गंगाशहर, अरविंद भारद्वाज को लाइन से जेएनवीसी,सब इंस्पेक्टर अजय कुमार को सेरूणा से कोलायत, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को नयाशहर से सेरूणा व सब इंस्पेक्टर जयकुमार भादू को लाइन से कालू थानाधिकारी लगाया गया है। वहीं कालू थानाधिकारी सब इंस्पेक्टर देवीलाल को जिला स्पेशल टीम में जगह दी गई है। नयाशहर थानाधिकारी फूलचंद शर्मा व बज्जू थानाधिकारी विरेंद्र पाल सिंह को लाइन पुलिस में भेज दिया गया है। वहीं कोलायत थानाधिकारी सीआई विकास विश्नोई के लिए अभी कोई नया आदेश नहीं आया है।
सूत्रों की मानें तो अभी एक और तबादला सूची जारी हो सकती है। जिसमें नोखा व जामसर थानाधिकारी बदले जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 April 2021 12:13 AM