14 November 2025 12:05 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एमएसएमई रैंप स्कीम के तहत तकनीकी उन्नयन रैंप जागरुकता कार्यशाला का आयोजन खारा स्थित औद्योगिक क्षेत्र ग्रोथ सेंटर में किया गया। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग राजस्थान सरकार व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में योजना की क्रियान्वयन एजेंसी पीडी कोर लिमिटेड द्वारा योजना में तकनीकी उन्नयन तथा ऊर्जा ऑडिट से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। एजेंसी ने राज्य सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उद्यमियों ने ओडीओपी, एमएसएमई 2024 व एक्सपोर्ट प्रमोशन के बारे में जाना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खारा औद्योगिक संघ अध्यक्ष परविंदर सिंह बीदावत व सचिव प्रकाश सोनावत द्वारा की गई। वहीं खारा क्षेत्र के प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
01 February 2021 05:52 PM