03 September 2022 04:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूनरासर में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक घायल युवक का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान नत्थूसर बास निवासी हनुमान स्वामी व मुरलीधर निवासी अमित सोनी के रूप में हुई है। वहीं घायल का नाम विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी भुवनेश सुथार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार विश्नोई ने मृतकों के नामों की पुष्टि की है।
सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका के अनुसार तीनों युवक क़रीब एक बजे पूनरासर मंदिर से लौट रहे थे। मंदिर से पांच किलोमीटर सेरूणा की तरफ पीछे से आ रही बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। तीनों युवक गंभीर घायल हुए। तीनों को पीबीएम पहुंचाया गया।
घटना के बाद प्राइवेट बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर ली है। बस चौधरी ट्रैवल्स की बताई जा रही है। यह बींजासर निवासी की बस है।
RELATED ARTICLES
06 December 2024 11:21 PM