10 August 2021 01:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना ने आमजन की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी। कॉलेजों में शैक्षणिक सहित सांस्कृतिक व खेलकूद से जुड़ी गतिविधियां भी बंद है। यहां तक कि परीक्षाएं भी नहीं हुई, विद्यार्थियों को बिना परीक्षा ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया। इसके बावजूद कॉलेज फीस लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। छात्र-छात्राएं अब फीस लेने का विरोध कर रहे हैं। जोधपुर से शुरू हुआ विरोध अब प्रदेश में फ़ैल चुका है। बीकानेर में भी आज एबीवीपी के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की, अर्थी जलाई गई। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने कहा कि जब कोई गतिविधि ही नहीं करवाई जा रही तो फीस किस बात की ली जा रही है। जोधपुर में छात्र नेता रविंद्र सिंह भाटी ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया तो उसे निलंबित कर दिया गया।
कलेक्टर कार्यालय के आगे छात्रों ने विरोध कर भाटी का निलंबन रद्द करने सहित ली गई फीस को वापिस लौटाने अथवा आगामी सत्रों में एडजस्ट करने की मांग की। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM