03 April 2020 05:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की नूरानी मस्जिद में बैठे दो युवकों के पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने संदिग्धों की लंबी लिस्ट बनाई है। सुबह से अब तक पचास से ज्यादा लोगों को जांच के लिए लाया जा चुका है, वहीं रात होने तक यह संख्या सौ के पार जाने की उम्मीद है। ख़बर लिखे जाने तक डॉ बीएल मीणा ने और चालीस परिवारों की लिस्ट आने की बात कही। अब तक कोतवाली, सदर व कोटगेट थाना क्षेत्र की तीन मस्जिदों के मौलवियों सहित कई लोगों को लाया जा चुका है। ये दोनों मरीज़ इन मस्जिदों में गये बताते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM