07 April 2021 12:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पिस्टल की नोक पर ज्वैलरी शॉप लूटने व फायरिंग करने वाले बदमाशों को नयाशहर पुलिस ने दबोच लिया है। हालांकि अभी तक तीनों बदमाशों को दस्तयाब किया गया है, गिरफ्तारी शेष है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि तीन में से एक बदमाश अन्य जिले का है, वहीं दो बीकानेर जिले के हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम साढ़े चार बजे तीनों बदमाशों ने जंभेश्वर नगर स्थित आसाराम सोनी की दुकान में लूट की वारदात की थी। बदमाशों ने यहां फर्श पर फायरिंग भी की। बाद में पिस्टल की नोक पर करीब 22 ग्राम सोने के आभूषण लूटे।
नयाशहर पुलिस ने मामले में फुर्तीले तरीके से एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को दस्तयाब कर लिया है।
RELATED ARTICLES
06 June 2024 09:40 PM