14 November 2021 06:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोलायत में हत्या का मामला दर्ज हुआ है। मृतक का नाम 45 वर्षीय शंकर राम नायक बताया जा रहा है। थानाधिकारी सुषमा शेखावत के अनुसार नोखड़ा में हाइवे स्थित जय भैरुनाथ होटल के आगे ट्रेलर में शंकर का शव मिला था। मृतक के भाई अर्जुनराम ने हत्या का आरोप लगाया है। शंकर 12 को नाल से ट्रेलर में गुजरात के लिए निकला था। 13 को उसका शव मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। थानाधिकारी के अनुसार शव पर चोट आदि के निशान नहीं है। ऐसे में अभी हत्या की पुष्टि नहीं की जा सकती। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच थानाधिकारी कर रहीं हैं।
RELATED ARTICLES
14 March 2020 05:30 PM