23 December 2020 01:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 19 वर्षीय विवाहिता को सूनसान जगह पर लेकर जाकर बारी बारी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला दंतौर थाना क्षेत्र के सम्मेवाला का है। पीड़िता ने दंतौर थाने में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 21 दिसंबर की शाम की बताई जा रही है। आरोप है कि स्थानीय निवासी कामल खां व खैरण खां पीड़िता को बहला फुसलाकर मोटरसाइकिल में सूनसान जगह ले गए।
जहां आरोपियों ने विवाहिता से बारी बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 365, 376(2)(N), 376 डी, 323, 342 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा लिया गया है। मामले की जांच सीओ देवानंद कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
10 October 2023 10:44 PM