23 June 2021 11:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के उभरते फोटोग्राफर अभिषेक स्वामी को ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन के बीकानेर जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेंद्र कुमार व राजस्थान प्रदेश प्रभारी राज सक्सेना के आदेश व प्रदेशाध्यक्ष संजय सांखला के निर्देश पर स्वामी को यह दायित्व जिला अध्यक्ष सुधाकर शर्मा ने सौंपा है। बता दें कि स्वामी अब तक फाउंडेशन के जिला संगठन मंत्री का प्रभार संभाल रहे थे।
स्वामी ने बताया कि वे फोटोग्राफी के सम्मान व फोटोग्राफर्स के हितों की रक्षा के लिए सदा तत्पर रहेंगे। उन्होंने लॉक डाउन में भी फोटोग्राफर्स की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया था।
RELATED ARTICLES
13 September 2020 10:23 PM