22 June 2021 11:04 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ब्लैक फंगस ने एक तीन साल की मासूम सहित एक महिला की ज़िंदगी लील ली है। पीबीएम में भर्ती चुरू निवासी 3 वर्षीय दीपिका व चुरू निवासी 50 वर्षीय हेमलता सोनी ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इसके अतिरिक्त मंगलवार सुबह हनुमानगढ़ की 50 वर्षीय गंगादेवी की मौत भी हुई। पीबीएम में अब तक कुल 22 ब्लैक फंगस मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक कुल 122 मरीज़ रिपोर्ट हो चुके हैं। जिनमें 82 की सर्जरी करनी पड़ी। चार सर्जरी सोमवार को हुई। मंगलवार सुबह तक कोई सर्जरी नहीं थी।
RELATED ARTICLES
31 December 2022 08:03 PM