06 July 2020 05:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यूआईटी एप्रूव्ड कॉलोनी के पार्क में अवैध रूप से मंदिर निर्माण का मामला सामने आया है। नयाशहर थाना क्षेत्र कि इस कॉलोनी के सेक्टर-2 स्थित पार्क में मंदिर की नींव खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है। मोहल्ले के कुछ लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर पार्क को बचाने की मदद मांगी। ये लोग चाहते हैं कि पार्क बच्चों के खेलने व व्यायाम आदि के लिए काम आना चाहिए। शिकायतकर्ता के अनुसार आपसी विवाद पनपने के डर से ये लोग शिकायत नहीं कर सकते। मगर यह निर्माण अवैध है। इस पार्क के सामने बीकानेर का एकमात्र सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी है। बताया जा रहा है कि मंत्री कल्ला ने इस महात्मा गांधी नाम के स्कूल को यह पार्क सौंपना तय किया था, ताकि पार्क विकसित होकर सरकारी बच्चों सहित कॉलोनी के बच्चों के खेलने के काम आ सके। वहीं कॉलोनी वासी इसमें पैदल वॉक सहित व्यायाम आदि करके स्वस्थ रह सके। शिकायतकर्ता के अनुसार अगर नियमों के खिलाफ जाकर यह मंदिर निर्माण हो जाता है तो बच्चों व कॉलोनी वासियों के साथ खिलवाड़ होगा। उल्लेखनीय है कि आज के दौर में जब पर्यावरण प्रदूषण व बीमारियां सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, ऐसे समय में कॉलोनियों के पार्कों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ सही नहीं कही जा सकती। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेकर पार्क को बचाता है या नहीं??
RELATED ARTICLES
07 May 2020 01:25 PM