29 November 2021 06:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के जमीनी हालात जानने दल-बल के साथ बीकानेर पहुंचे आईएएस सौरभ स्वामी को दो प्राइवेट अस्पतालों में गड़बड़ियां मिलीं। स्वामी ने पहले दिन रानी बाज़ार स्थित तनवीर मालावात अस्पताल व एम एन अस्पताल का निरीक्षण किया। तनवीर मालावात अस्पताल में भर्ती सरदारशहर निवासी मरीज़ से पैसे लेने की बात सामने आई। मरीज़ ने बताया कि वह एक दिन पहले ही यहां भर्ती हुआ, उसके स्टेंट तो बीमा के अंतर्गत मुफ्त में लगा दिया गया, लेकिन भर्ती करने से पूर्व की गई प्राथमिक जांचों के करीब आठ हजार रुपए लिए गए। जेसीईओ सौरभ स्वामी ने अस्पताल के सर्वेसर्वा डॉ मालावत से बात की तो उन्होंने गलती मानते हुए पैसे लौटाने की बात कही। उन्हें पैसे लौटाने का आदेश दिया।
वहीं एम एन अस्पताल में दो मरीज़ ही नदारद मिले। दरअसल, यहां 7-8 मरीज़ भर्ती थे। अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार इनमें से केवल एक मरीज चिंरजीवी का नहीं था। लेकिन मौके से रिकॉर्ड में दर्ज दो मरीज़ गायब थे। मामले की जांच के आदेश किए गए हैं।
सौरभ स्वामी ने बताया कि चिंरजीवी योजना के तहत मरीज़ को भर्ती होने के पांच दिन पूर्व व 15 दिन बाद तक के समस्त व्यय का लाभ दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि भर्ती ना होने वाले मरीजों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
10 April 2020 11:38 AM