12 March 2020 06:17 PM

बीकानेर में पोस्टेड फौजी भाई का नंबर करना पड़ा ट्रेस
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा मर्डर केस में पुलिस ने तीन और आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस टीम ने आज सुरेश, गोविंद चारण व सुभाष को दबोचा। वहीं घटना के दूसरे दिन यानी 9 मार्च की दोपहर को एक्स फौजी रिछपाल विश्नोई को उठा लिया गया था। बताया जा रहा है कि सुभाष ने शांतिलाल और उसके साथियों की सूचना सुरेश तक पहुंचाई थी। वहीं सुरेश, गोविंद व एक्स फौजी इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड थे। पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक सुरेश का भाई फौज में है जो अभी बीकानेर में ही तैनात हैं। पुलिस ने फौजी भाई के फोन को ट्रेस कर रखा था, उसी से बातों के आधार पर पुलिस सुरेश तक पहुंची, जहां गोविंद व सुरेश एक साथ मिले। वहीं सुभाष गांव में ही छिपा बैठा था। उल्लेखनीय है कि आरोपियों ने 8 मार्च की शाम को थाने के पिछले इलाके में कैम्पर गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। जिसमें शांतिलाल बोथरा व अजित सिंह बुरी तरह झुलस गए। घटना के अगले दिन शांतिलाल ने दम तोड़ दिया था वहीं अजित सिंह को जयपुर रैफर किया हुआ है। उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा दो युवक और थे जो खुद को बचाने में कामयाब रहे।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
14 October 2020 11:22 AM