31 December 2020 11:38 PM

-पवन पाणेचा
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अब बीकानेर से बिलासपुर का सफर करना आसान हो गया है। रेलवे ने सप्ताह में दो स्पेशल ट्रेन इस रूट के लिए चालू कर दी है। बिलासपुर से बीकानेर के लिए ट्रेन नंबर 08245 प्रत्येक गुरूवार व शनिवार को चलेगी। वहीं बीकानेर से बिलासपुर के लिए ट्रेन नंबर 08246 प्रत्येक रविवार व मंगलवार को चलेगी।
ख़ास बात यह है कि इस स्पेशल ट्रेन में 5 थ्री टीयर एसी, 2 टू टीयर एसी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य व 2 पावरकार सहित कुल 20 कोच होंगे। हालांकि केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्री ही इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे।
देखें रूट चार्ट-

RELATED ARTICLES
01 May 2020 12:13 PM