09 January 2022 05:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना की तीसरी लहर का रंग चढ़ते ही रोजमर्रा की जिंदगी का रंग थमने लगा है। राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के अनुसार अब बारहवीं कक्षा तक की ऑफलाइन शैक्षणिक गतिविधियों पर 30 जनवरी तक रोक रहेगी। हालांकि 10 वीं से 12वीं के विद्यार्थी अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद शंका समाधान हेतु कोचिंग अथवा स्कूल जा सकेंगे।
वहीं नगर पालिका व नगर निगम क्षेत्रों में होने वाले विवाह सहित अन्य समस्त सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों में 50 से अधिक व्यक्तियों के सम्मिलित होने पर रोक रहेगी। विवाह में बैंड बाजे वालों को अलग से गिना जाएगा। देखें विस्तृत आदेश


RELATED ARTICLES
17 February 2025 03:43 PM