06 August 2021 11:40 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तासर में एनसीबी ने डोडा-पोस्त सहित दो तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह व रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। एनसीबी को इनके पास 48.500 किलो डोडा-पोस्त मिला। वहीं तस्करी में प्रयुक्त पंजाब नंबर की मारुती स्विफ्ट भी जब्त कर ली गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ये मादक पदार्थ जोधपुर के फलौदी से लाए थे। वहीं से एनसीबी की टीम पीछा कर रही थी। गुरुवार सुबह से ही छत्तरगढ़ क्षेत्र में आरोपियों की तलाश जारी थी। आखिर सत्तासर से आरोपियों को दबोच लिया गया।
ख़बर लिखने तक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा था।
RELATED ARTICLES
08 October 2021 03:06 PM