07 November 2020 11:52 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशनोक निवासी 28 वर्षीय युवक दीपक आंचलिया उर्फ मोंटू पिछले सात दिनों से लापता है। दीपक अपने परिवार के साथ सूरत रहता है। जहां से वह 31 अक्टूबर को गायब हो गया। उसकी अंतिम लोकेशन सूरत के पर्वत पाटिया क्षेत्र की आई। इसके बाद ना वह मिला और ना ही उसकी एक्टिवा मिली। वहीं मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।

दीपक की गुमशुदगी सूरत के पूना पुलिस स्टेशन में दर्ज है। गुमशुदा शादीशुदा है व उसके छ: माह का बच्चा है। परिजनों सहित उसकी पत्नी व बच्चे का भविष्य संकट में है। दीपक के परिजनों ने मदद की अपील की है। आप सभी इस ख़बर को आगे से आगे भेजकर इसे ढूंढ़ने में मदद करें। अगर आपको कहीं भी दीपक दिखे तो उसे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचाकर सुरक्षित करें। वहीं उसकी सूचना आप इस 9818874488 नंबर पर उसके परिजनों को दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES
25 January 2026 09:47 AM