23 September 2021 11:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा और समर्पण अभियान में मनोचिकित्सक डॉ सिद्धार्थ असवाल भी जुड़ गये हैं। डॉ सिद्धार्थ असवाल द्वारा वरदान हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर व एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
डॉ सिद्धार्थ ने बताया कि 24 सितंबर सुबह 8 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर एक में गायों को हरा चारा खिलाकर पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना की जाएगी।
वहीं 25 सितंबर दोपहर एक बजे जयपुर रोड़ स्थित शांति निवास वृद्धाश्रम में प्रभु भक्तों को भोजन करवाया जाएगा। इसी दिन शाम 6 बजे जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री भी वितरित की जाएगी। 26 सितंबर सुबह 9 से 1 बजे तक जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर एक में स्थित वरदान अस्पताल में नशा मुक्ति एवं मानसिक रोग निवारण निशुल्क कैंप आयोजित होगा। डॉ सिद्धार्थ ने तीन दिवसीय कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
30 November 2023 02:33 AM