16 January 2026 12:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के बोथरा चौक में बिना स्पष्ट आदेश के पंजाब नेशनल बैंक द्वारा मकान खाली करवाया जा रहा है। पीड़ित पक्ष प्रकाश चंद मरोठी परिवार द्वारा इसे तानाशाही करार दिया जा रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कोर्ट स्टे के बावजूद बलपूर्वक मकान खाली करवाया जा रहा है। वहीं बैंक का कहना है कि यह मकान ऑक्शन किया जा चुका है।
हालांकि बैंक के पास मकान खाली कराने का कोई स्पष्ट आदेश नहीं है। सवाल यह है कि कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बिना चलते केस में मकान खाली करवाना कहां तक सही है। ख़बर लिखे जाने तक गंगाशहर पुलिस, बैंक कर्मचारी व स्थानीय निवासी मौके पर मौजूद थे। बता दें कि इस मकान में माजीसा का धाम भी है। ऐसे में महिलाएं भी भजन करने में लगी हुई है। एक तरह से आस्था से जुड़ा हुआ मामला भी बन चुका है।
RELATED ARTICLES
23 January 2025 12:14 PM