15 February 2025 10:11 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 16 फरवरी बच्चों के लिए विशेष दिन साबित हो सकता है। इस दिन बच्चों के लिए किड्स कार्निवाल होने जा रहा है। यह कार्निवाल गंगाशहर इंद्रा चौक स्थित ग्रेविटी किड्ज़ प्री-स्कूल में आयोजित होगा।
संचालक जय नाहटा ने बताया कि इसमें फन फेयर भी होगा। डार्ट शूटिंग, रिंग थ्रो, फूड स्टॉल, लक्की ड्रॉ, टैटू आर्टिस्ट, कलरिंग एंड पेंटिंग कार्निवाल का विशेष आकर्षण है। संचालक गौरव पारख ने बताया कि कार्निवाल में सेल्फी पॉइंट भी रखा गया है। कार्निवाल 16 फरवरी सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा। इसकी एंट्री फ्री रहेगी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM