27 March 2022 10:42 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में हुए सड़क हादसे में करीब 18-20 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 घायलों को पीबीएम रैफर कर दिया गया। पीबीएम सूत्रों के मुताबिक एक महिला व बच्चा गंभीर है। अन्य का इलाज चल रहा है। वहीं 6-7 घायलों का इलाज श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में चल रहा है।
हैड कांस्टेबल आवड़दान के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ से बाना की तरफ जा रही पिकअप टायर फटने से पलटे खा गई। एक ही पिकअप में 18-20 जने सवार थे। सभी घायल हो गए। ख़बर लिखने तक सीआई वेदपाल अपनी टीम के साथ श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में थे। वहीं एचसी आवड़दान मौके पर थे। पीबीएम में असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, सोएब आदि मरीजों की जांचों में मदद कर रहे थे।

RELATED ARTICLES
19 March 2020 09:14 PM