26 June 2021 03:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण असंगठित मजदूर यूनियन ने पीसीसी चीफ व मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। बीकानेर दौरे पर आए डोटासरा को यूनियन ने बताया कि श्रम विभाग ने हजारों मजदूरों के श्रमिक आवेदनों को ऑटो रिजेक्ट कर दिया है। रिजेक्ट किए गए आवेदन वर्ष 2017 से 2020 तक के हैं। एक तरफ लॉकडाउन की मार से श्रमिक बर्बाद हो चुके हैं, दूसरी तरफ श्रम विभाग द्वारा यह कुठाराघात किया गया है। इस दौरान मंत्री बीडी कल्ला को भी समस्या से अवगत करवाया गया। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल्द ही विरोध के अधिकार का प्रयोग किया जाएगा।
मंत्री व पीसीसी चीफ डोटासरा ने जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष शबनम बानो, प्रदेश महामंत्री नवीन आचार्य, मन्नू भाई, शकील पठान, नाजिया बानो, मोहम्मद हुसैन डार, मुमताज शेख, जितेन्द्र कुमार, मेजर पूर्णसिंह मेहरा व शाहरुख खान आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
15 September 2020 01:28 PM