19 March 2020 06:55 PM

कोरोना से ज्यादा कोरोना की अफवाहें कर रही परेशान
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से अधिक कोरोना की अफवाह ने हड़कंप मचा रखा है। अब नई अफवाह भीनासर में कोरोना पहुंचने की चल पड़ी है। गंगाशहर, भीनासर क्षेत्र में अफवाह फैलने लग गई है। 'ख़बरमंडी' न्यूज़ ने इस वायरल ख़बर का सच जानने के लिए सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा से बात की। मीणा ने बताया कि भीनासर बैद मोहल्ला निवासी जुगल सारड़ा का बेटा रितेश सारड़ा अपनी पत्नी के साथ दुबई से आया है। सरकार के निर्देशों के अनुसार एहतियातन उन दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि इन दोनों को सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार आदि कुछ भी नहीं है। बता दें कि हाल ही में विदेश से लौटने वाले सभी लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जाता है। जिसके बाद अधिकतम 28 दिन व न्यूनतम तीन दिन किसी से मिलने व घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर निरीक्षण करती है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
02 September 2021 06:21 PM