23 August 2020 10:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिला स्पेशल टीम की सूचना पर नयाशहर पुलिस ने तस्कर को दबोचा है। एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के डायरेक्टर सुपरविजन में काम कर रही जिला स्पेशल टीम को मादक पदार्थों की तस्करी संबंधी सूचना मिली थी। जिस पर टीम के प्रभारी एएसआई पर्वत सिंह व उनके टीम सदस्यों ने आसूचना इकट्ठी की। आसूचना की पुष्टि होने पर नयाशहर पुलिस को सूचना दी। जिस पर नयाशहर पुलिस ने बंगला नगर निवासी 60 वर्षीय गफूर खां पुत्र जलाल खां के ठिकाने पर दबिश दी। मौके पर आरोपी के पास दस किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने आरोपी गफूर को गिरफ्तार कर नशे का पदार्थ जब्त कर लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। वहीं पूर्व के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
27 April 2020 12:09 AM