07 May 2025 06:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आज रात 8 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक ब्लैक आउट रहेगा। 15 मिनट की इस अवधि में अंधेरा रखना होगा। बीकानेर जिले के सभी नागरिकों अंधेरा रखने का अभ्यास करना होगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति, व्यापारिक संस्थान, दुकान, कार्यालय आदि लाइट नहीं जलाएंगे। किसी भी प्रकार की लाइट जलाने की अनुमति नहीं होगी।
बता दें कि नागरिकों को अपने स्तर पर ही ब्लैक आउट का अभ्यास करना होगा। यह ब्लैक आउट युद्ध की स्थिति में सुरक्षित रहने का अभ्यास है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM