16 May 2025 07:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 1:10 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 1.15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:35 बजे रिद्धि सिद्धि भवन में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 3:35 बजे यहां से प्रस्थान कर सायं 4 बजे पलाना गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात यहां से सायं 5 बजे प्रस्थान कर सायं 5:10 बजे देशनोक में करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री करणी माता मंदिर से सायं 5:30 बजे प्रस्थान कर देशनोक में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। यहां से सायं 6:30 बजे प्रस्थान कर सायं 7:15 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा सायं 7:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। बता दें कि 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बीकानेर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल फिर बीकानेर आएंगे। इसके अतिरिक्त रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी 22 को बीकानेर आएंगे। ये सभी मोदी के साथ रहेंगे।
RELATED ARTICLES
05 July 2023 10:20 PM