09 September 2020 11:51 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात हुए सड़क हादसे में थानेदार सहित चार लोगों की मौत हो गई। बांसवाड़ा सीआई अखिलेश प्रताप सिंह अपनी पत्नी, मौसेरे भाई विनय यादव व उसकी पत्नी के साथ जयपुर से बांसवाड़ा के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में देर रात साढ़े तीन बजे सुहागपुरा थाना क्षेत्र के पाड़लिया गांव के निकट बांसवाड़ा की ओर से आ रहे एक ट्रोले व सीआई की कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस भयानक हादसे में चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि 108 में सभी को स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया है। उनका पोस्टमार्टम प्रतापगढ़ में होगा। जिला चिकित्सालय में भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि यूपी मूल के अखिलेश प्रताप अपने बैच के टॉपर थे। 1996 के बैच के इस अफसर को सीआई बनने में देर लगी। सूत्रों के मुताबिक इस टॉपर की केवल एक ही कमी थी कि वो चेन स्मोकर व ड्रिंकर थे।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM