27 April 2020 07:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन के बावजूद रजनीगंधा सहित जर्दा गुटखा आदि धड़ल्ले से बिक रहे हैं। कोलायत पुलिस ने कोलायत के मुख्य बाजार से बड़ी संख्या में पाउच बरामद किए हैं। इसमें रजनीगंधा 14 पैकेट, सिगरेट 10 पैकेट, 11 नंबर जर्दा 1166 पाउच व टी ओ जर्दा 2150 पाउच बरामद हुआ। थानाधिकारी विकास विश्नोई ने बताया कि आरोपी किशनलाल पर कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है इन छोटे दुकानदारों को होलसेलर चोरी चोरी माल देता है और होलसेलर को मुख्य डीलर माल उपलब्ध करवा रहा है। सूत्रों का कहना है कि बीकानेर सहित गांवों में रजनीगंधा का नेटवर्क बहुत मजबूत है। ऐसे में छोटी चिड़िया तो फंस जाती है मगर मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंच ही नहीं फंसती।
RELATED ARTICLES
27 November 2020 08:50 PM