24 September 2020 11:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अधिक पैसा कमाने के लालच में गलत काम करने वाले लोगों के खिलाफ एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के अभियान के तहत आज कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को धर दबोचा। थानाधिकारी नवनीत सिंह मय टीम ने कोतवाली क्षेत्र में दबिश दी तो तीन युवक पर्ची सट्टा कर रहे थे। तीनों को दबोचते हुए नवनीत सिंह ने आरोपियों से 12700 रूपए जब्त किए। आरोपियों की पहचान कुम्हारों का मोहल्ला निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद हुसैन पुत्र निजामुद्दीन, नाहटा मोहल्ला निवासी 53 वर्षीय धीरज कुमार ब्राह्मण व बड़ा बाजार निवासी 20 वर्षीय सरफुद्दीन पुत्र शेर मोहम्मद के रूप में हुई है। बता दें कि इससे पहले भी कोतवाली पुलिस अवैध धंधों के खिलाफ लगातार सक्रिय रही है।
RELATED ARTICLES
08 January 2021 04:06 PM