17 January 2021 01:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कथित लव जिहाद के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। अंबेडकर कॉलोनी निवासी अकबर अली पुत्र बशीर खां ने मनीषा के पिता व दादा के खिलाफ दो समुदायों में वैमनस्यता फैलाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। नयाशहर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 153(क), 505 व 34 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रेम प्रसंग के चलते दो समुदायों के युवक युवती ने विवाह/निकाह कर लिया था। मुख्तियार व मनीषा डूडी के इस विवाह को कुछ दिनों बाद लव जिहाद का रंग देने का आरोप है। मामले में मनीषा के पिता सत्यनारायण डूडी व दादा हरिराम डूडी ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के समर्थन में सोशल मीडिया यूजर लामबंद हो गए, तो वहीं इस वैवाहिक संबंध को लव जिहाद मानने वाले लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
दूसरी ओर मनीषा ने दो वीडियो जारी किए, जिसमें उसने मुख्तियार व उसके बीच लंबे समय से जानकारी व प्रेम होने की बात जाहिर की है। मनीषा ने स्पष्ट किया कि उसकी मर्जी से उसने यह विवाह किया, इसमें कहीं भी कोई लव जिहाद का मामला नहीं है बल्कि मुख्तियार ने अपना धर्म बदला है।इतना ही नहीं मनीषा ने अपनी मां पर अन्य पुरुष के साथ अनैतिक संबंधों के आरोप लगाए हैं।
RELATED ARTICLES
21 January 2021 12:40 PM
