18 November 2022 09:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मोबाइल स्नैचरों से परेशान बीकानेर में अब चेन स्नैचर भी सक्रिय हो गए हैं। पिछले 1-2 महीनों में मोबाइल स्नैचिंग व स्नैचिंग के प्रयास की घटनाएं हुई। अब चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत दाऊजी रोड़ की एक दुकान के आगे का है।
थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के अनुसार महारानी किशोरी देवी स्कूल की टीचर हिजाब फातिमा पुत्री मासूम हुसैन आज सोनगिरी रोड़ स्थित अपने पीहर आई हुई थी। उसका ससुराल श्रीडूंगरगढ़ है। इसी दौरान वह अपने चार वर्षीय बेटे को लेकर कुछ खरीदने गई। वह दुकान के आगे स्कूटी पर बैठी बैठी ही खरीददारी कर रही थी। यहां एक नकाबपोश युवक ने सिगरेट खरीदी। वह फातिमा की स्कूटी के पीछे खड़ा रहा। इधर उधर ताकझांक करता रहा। पीछे गली की तरफ देखता रहा। फिर अचानक अज्ञात युवक चेन तोड़कर ले भागा। यह चेन दो तोले की बताई जा रही है।
वेदपाल के अनुसार पीछे गली में उसका एक साथी मोटरसाइकिल पर था। वह उसे ही बार बार देख रहा था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
बता दें कि आरोपी 2-3 मिनट तक ताकझांक करता रहा। उसकी संदिग्ध हरकतें दुकानदार और मैडम दोनों ही देख रहे थे मगर समझ नहीं पाए। आरोपी ने सफेद कुर्ता पायजामा व जैकेट पहन रखी थी। ख़बर लिखने तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
RELATED ARTICLES
04 February 2026 04:59 PM
23 November 2020 09:19 PM
