05 January 2021 10:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी यह है कि हथियार मामले में पुलिस जांच में उलझे गंगाशहर के युवक ने आत्महत्या कर ली है। गंगाशहर के कुम्हारों की मोड़ निवासी 25 वर्षीय लालचंद कुम्हार ने फांसी लगा ली। मृत अवस्था में उसे पीबीएम ले जाया गया। उसका शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस उससे पिछले दो तीन दिनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस का इस पर कोई बयान नहीं आया है। संदेह है कि हथियार मामले में पुलिस पूछताछ से परेशान होकर उसने जीवनलीला समाप्त कर ली। हालांकि परिजनों ने पुलिस को लेकर अभी कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मृतक के पिता ने युवक के कुछ दिनों से परेशान होने की बात कही है। हालांकि पूछताछ होने की पुष्टि की जा रही है।
RELATED ARTICLES
02 April 2025 09:57 AM