28 September 2020 10:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सिद्धि कुमारी भी अब कोविड मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर मुखर हो गईं हैं। उन्होंने आज चिकित्सा मंत्री राजस्थान सरकार रघु शर्मा को पत्र लिखा है। सिद्धि ने कहा है कि प्रिंस विजयसिंह मेमोरियल चिकित्सालय (पीबीएम) बीकानेर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे प्रदेश से मरीज़ इलाज लेने आते हैं। लेकिन कोविड की इस महामारी के बावजूद यहां भारी अव्यवस्थाएं हैं। विधायक ने कहा है कि यहां कोविड सेंटर व जरूरी संसाधन होने के बावजूद कोविड मरीजों की मौत हो रही है। यहां मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है। सिद्धि ने मंत्री से कोविड अस्पताल में मेडिसिन, ऑक्सीजन सहित मेडिकल संसाधनों की आपूर्ति की मांग की है। वहीं उन्होंने ख़ासतौर पर बिना किसी लापरवाही के मरीजों की नियमित देखभाल करवाने की मांग भी की है।
उल्लेखनीय है कि कोविड अस्पताल से मरीजों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही है। ऐसे में सिद्धि का यह सीधा पत्र मरीजों को राहत प्रदान करवा सकता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
07 February 2022 04:30 PM