27 November 2020 10:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना से बर्बाद हुए साल 2020 की ऊब खत्म करने वाला प्रेम-गीत 2020 से तो अच्छा हूं मैं आज रिलीज हो गया है। बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गाने को ऑन एयर किया। इस दौरान कलेक्टर मेहता ने गाने को सुना व कलाकारों से गाने के विषय में बात की। कलेक्टर को यह गाना बेहद पसंद आया व उन्होंने बधाई देते हुए जल्द ही और गाने लॉन्च करने की बात कही। कलेक्टर ने कहा ये गाना लोगों को आनंद देगा। बता दें कि इस गाने के कंपोजर व लेखक क्राइम पत्रकार रोशन बाफना हैं। वहीं नवोदित गायक यश बैद व रोशन बाफना ने इस गाने को अपनी आवाज़ दी है। येशुदास भादानी ने बेहतरीन संगीत से इस गाने को सजाया है। रोशन म्यूजिक कंपनी के यू ट्यूब चैनल पर आप इस गाने को सुन सकते हैं।
रोशन बाफना का मानना है कि संगीत जीवन को बेहतर अहसास से संजोता है। ऐसे में हर इंसान को संगीत सुनना चाहिए। 2020 से तो अच्छा हूं मैं प्रेम पसंद युवाओं के लिए 2020 का बेहतरीन गाना साबित होगा। बाफना ने बताया कि ये गाना आपको थिरकने पर मजबूर देगा।आप भी सुनें
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
19 January 2021 06:49 PM