16 June 2021 11:25 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पिता द्वारा अपने मासूम पुत्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला कोलायत थाना क्षेत्र के सियाणा भाटियान का है। मूलाराम मेघवाल ने अपने सात वर्षीय पुत्र मोहनराम को घर में बनी पानी की डिग्गी में फेंक दिया। निर्दयी पिता यहीं नहीं रुका, ऊपर से भारी पत्थर भी फेंके। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के वक्त मूलाराम का परिवार सो रहा था।
थानाधिकारी अजय अरोड़ा ने बताया कि मूलाराम सनकी किस्म का आदमी है। दो साल पहले उसने अपनी पत्नी का पैर भी तोड़ दिया था। जिसके बाद उसका पत्नी से तलाक हो गया। तलाक के बाद एक बेटा पत्नी के साथ चला गया। दूसरे को मूलाराम को सौंपा गया। मूलाराम काम धंधा नहीं करता है। कुछ समय पहले उसने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। पुलिस ने आरोपी को राउंड अप कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है। वहीं ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम चल रहा था।
पुलिस मामले में गहन जांच कर रही है। बता दें कि मूलाराम अपने पिता, भाई भाभी आदि के साथ ही रहता है।
RELATED ARTICLES
01 February 2026 10:16 PM
23 February 2022 09:57 PM
